राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिले सुखदेव भगत, छत्तीसगढ़ में संगठन मजबूत करने पर चर्चा
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मिलते सुखदेव भगत | Prabhat Khabar Network
छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी बनाए जाने पर सुखदेव भगत ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात कर आभार जताया और संगठन को मजबूत करने की रणनीति पर चर्चा की।
लोहरदगा: सांसद सुखदेव भगत ने नयी दिल्ली में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव प्रियंका गांधी से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस का प्रभारी बनाये जाने पर दोनों नेताओं का आभार जताया और पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिवादन किया.
मुलाकात में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने, बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा आदिवासी, दलित, पिछड़ा वर्ग और युवाओं के मुद्दों को लेकर रणनीति पर चर्चा हुई. राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने सुखदेव भगत को नयी जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव और आदिवासी समाज में पकड़ का लाभ छत्तीसगढ़ कांग्रेस को मिलेगा.
सुखदेव भगत ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उन जैसे छोटे कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है. इसके लिए वह आभारी हैं. वह पूरी निष्ठा से छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत कर कांग्रेस की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचायेंगे.
इधर, आसनसोल के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भी सुखदेव भगत की तारीफ करते हुए उन्हें परिपक्व और लोकप्रिय नेता बताया. उन्होंने कहा कि भगत का भविष्य उज्ज्वल है. शत्रुघ्न सिन्हा की सुखदेव भगत से केरल के कोच्चि में एक बैठक के दौरान मुलाकात हुई थी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए