रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदी दिवस पर प्रतियोगिताएं

Updated:
विज्ञापन

बच्चों को पुरस्कृत करती प्रधानाध्यापिका | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पावरगंज में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे और प्रतियोगिताओं में भाग लिया.

विज्ञापन

लोहरदगा: श्री हरि वनवासी विकास समिति द्वारा संचालित रामकली देवी सरस्वती शिशु मंदिर, पावरगंज में हिंदी दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया. विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा के महत्व पर अपने विचार रखे.

विज्ञापन

बच्चों के बीच हिंदी भाषण, कविता पाठ, सुलेख और निबंध प्रतियोगिताएं आयोजित की गयीं. सभी कक्षाओं में हिंदी वाचन भी कराया गया. आचार्य सुधांशु कुमार ने कहा कि हिंदी हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत से जुड़ी भाषा है. दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए तथा इसके विकास और सम्मान में सभी को योगदान देना चाहिए.

बहन सिदरा खान ने कहा कि हिंदी देश का गौरव है और भारत को एकता के सूत्र में बांधती है. हिंदी केवल भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान, संस्कृति और आत्मा है. अंग्रेजी हमें आधुनिक बनाती है, लेकिन हिंदी अपनापन और गौरव का एहसास कराती है.

कार्यक्रम में प्रधानाध्यापिका सुधा देवी, आचार्य जनार्दन सिंह, सुधांशु कुमार, आचार्या सुनीता सिंह, सोनी भगत, मालती देवघरिया, सोनू भगत, संजोता पन्ना, कोमल वर्मा सहित विद्यार्थी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola