कैरो के विभिन्न गांवों में श्रद्धा के साथ मनी हरितालिका तीज

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैरो प्रखंड क्षेत्र के कई गांवों में हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया. विवाहित महिलाओं ने पति की दीर्घायु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए निर्जला व्रत रखा और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा की.

विज्ञापन

कैरो, लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र के हनहट, सढ़ाबे, कैरो, नरौली, गजनी, गुड़ी पंचायत के विभिन्न गांवों में सोमवार को हरितालिका तीज मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने निर्जला व्रत रखकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की. महिलाओं ने पति की दीर्घायु, आरोग्यता, उत्तम स्वास्थ्य और परिवार की उन्नति की कामना की.

विज्ञापन

महिलाओं ने पेड़किया, पुआ समेत विभिन्न पकवान बनाये. फूल-फल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गयी. पूजा-अर्चना कराते हुए आचार्य कौशल कांत त्रिपाठी ने बताया कि पर्वतराज हिमालय की पुत्री माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए हरे-भरे वन में कठिन तपस्या की थी. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें पत्नी के रूप में स्वीकार किया. इसी मान्यता के कारण भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरितालिका तीज व्रत रखने की परंपरा चली आ रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola