कुड़ू में श्रद्धा के साथ मनायी गयी हरितालिका तीज
तीज व्रत के मौके पर पुजा अर्चना करती महिलाएं | Prabhat Khabar Network
कुड़ू प्रखंड में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया. सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य की कामना के लिए निर्जला व्रत रखा और भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना की.
कुड़ू, लोहरदगा: प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज श्रद्धा के साथ मनायी गयी. सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य की कामना को लेकर निर्जला व्रत रखा. सुबह से ही महिलाएं पूजा की तैयारी में जुटी रहीं. भगवान शिव व माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर तीज व्रत की कथा सुनी.
पुरोहित लवकेश पाठक ने बताया कि भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए माता पार्वती ने कठिन तपस्या की थी. मान्यता है कि सहेलियां उन्हें जंगल में ले गयीं, जहां उन्होंने तृतीया तिथि से निर्जला व्रत शुरू किया. उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान शिव प्रकट हुए और उन्हें वरदान दिया कि वे पार्वती का साथ कभी नहीं छोड़ेंगे. इसी मान्यता से हरितालिका तीज व्रत की परंपरा चली आ रही है.
मंगलवार को सुहागिन महिलाएं पारण कर व्रत तोड़ेंगी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए