गुरु रविदास जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

Updated:
विज्ञापन

गुरु रविदास जयंती पर विद्यार्थियों ने लिया सामाजिक समरसता का संकल्प

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

सेन्हा़ . प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सेन्हा में सोमवार को संत शिरोमणि गुरु रविदास जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई. कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि समाजसेवी बुधन राम, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू और प्रधानाचार्य बिमलेश कुमार तिवारी ने संयुक्त रूप से संत शिरोमणि गुरु रविदास के चित्र पर दीप प्रज्वलन और पुष्पार्चन कर की. मुख्य अतिथि समाजसेवी बुधन राम ने गुरु रविदास के समाज सुधार में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि गुरु रविदास जी ने समानता, मानवता और सामाजिक समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी पूरी तरह प्रासंगिक है. उनके विचार समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देते हैं. विद्यालय में अध्ययनरत भैया-बहनों ने भजन, कविता पाठ और गुरु रविदास के विचारों की प्रभावशाली प्रस्तुतियां दीं. छात्र-छात्राओं ने संत रविदास की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान आचार्य और आचार्याओं ने भी गुरु रविदास के विचारों पर अपने विचार साझा किये. धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू ने किया. मौके पर प्रतिभा देवी, मीना देवी, संध्या कुमारी, रिंकी कुमारी, जयप्रकाश सिंह, सुभाषिनी कुमारी, सोनाक्षी, संजना कुमारी, आनंद पांडेय सहित सभी आचार्य-आचार्या और विद्यार्थी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola