विद्यार्थियों को बाल विवाह और बाल श्रम बारे में किया गया जागरूक
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 12 Jun 2026 9:03 PM
विद्यार्थियों को बाल विवाह और बाल श्रम बारे में किया गया जागरूक
सेन्हा़ प्रखंड क्षेत्र की अरु पंचायत अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय कल्हेपाट में नालसा (नई दिल्ली) और झालसा (रांची) के निर्देशानुसार एक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया. यह कार्यक्रम डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ. बाल अधिकार और हेल्पलाइन नंबरों की दी गयी जानकारी : मौके पर पीएलवी प्रियांशु कुमार यादव और पूजा देवी ने विद्यालय के छात्र-छात्राओं को बाल विवाह, बाल श्रम तथा नशाखोरी जैसी सामाजिक बुराइयों के खिलाफ जागरूक किया. उन्होंने बच्चों को उनके शिक्षा के अधिकार, स्वास्थ्य, पोषण और सामाजिक सुरक्षा के संबंध में विस्तार से बताया. इसके साथ ही, किसी भी आपात स्थिति या समस्या के समाधान के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 100 और 112 की जानकारी देते हुए जरूरत पड़ने पर इनका उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया. बाल विवाह को बताया कानूनन अपराध : कार्यक्रम में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया गया कि कम उम्र में शादी कराना कानूनन अपराध है. पीएलवी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं से अपील की कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में आम लोगों को इसके प्रति जागरूक करें. इस अवसर पर कृष उरांव, अनिशा उरांव, ताराचंद उरांव, सुनील लोहरा, रितु कुमारी, अंकिता उरांव, छोटी कुमारी, लवली उरांव सहित कई छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










