ग्लोबल मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निबंधन पर रोक
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 09 Jun 2026 8:45 PM
ग्लोबल मत्स्यजीवी सहयोग समिति के निबंधन पर रोक
लोहरदगा़ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल (रांची) के सहयोग समितियों के संयुक्त निबंधक ने लोहरदगा में प्रस्तावित ग्लोबल मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के निबंधन पर रोक लगा दी है. जांच में गंभीर त्रुटियां और अनियमितताएं सामने आने के बाद अंतिम रिपोर्ट आने तक समिति के कार्यों पर प्रतिबंध लगाया गया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी द्वारा भेजे गये निबंधन प्रस्ताव की जांच में सात विभिन्न आपत्तियां पायी गयीं थीं. त्रुटियों के निराकरण और आवश्यक दस्तावेज जमा करने के निर्देश के बावजूद नियमों को ताक पर रखकर प्रक्रिया आगे बढ़ाने की शिकायत मिली थी. विभागीय नियमों के उल्लंघन को लेकर सहकारिता विभाग के सचिव से भी मार्गदर्शन प्राप्त किया गया, जिसमें नियमों की अनदेखी की बात सामने आयी. जांच पूरी होने तक कोई सरकारी लाभ नहीं : संयुक्त निबंधक ने स्पष्ट किया है कि अंतिम निर्णय होने तक संबंधित समिति को किसी भी सरकारी जलकर या तालाब की बंदोबस्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं होगी. इस आदेश की प्रतिलिपि जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, नगर परिषद लोहरदगा तथा समिति के पदाधिकारियों को अनुपालन के लिए भेज दी गयी है. इस निर्णय के बाद से जिले में सरकारी जलकरों की बंदोबस्ती को लेकर चर्चा तेज है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










