पझरी पहाड़ पर वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित, दी गयी श्रद्धांजलि

Updated:
विज्ञापन

पझरी पहाड़ पर वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित, दी गयी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

भंडरा. प्रखंड के ग्राम पझरी स्थित प्रसिद्ध पझरी पहाड़ पर मंगलवार को अमर शहीद वीर बुधु भगत की प्रतिमा स्थापित कर उनकी जयंती मनायी गयी. इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू, मुखिया सुमित उरांव और अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. वीर बुधु भगत का जन्म 17 फरवरी 1792 को सिलागांई में हुआ था. उन्होंने 1831-32 के ऐतिहासिक लरका विद्रोह में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आदिवासियों का नेतृत्व किया था. सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम साहू ने कहा कि शहीद बुधु भगत का बलिदान हमें शोषण और अन्याय के खिलाफ लड़ने की प्रेरणा देता है. उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस मौके पर काफी संख्या में आदिवासी समुदाय के लोग शामिल हुए. वक्ताओं ने उनके ऐतिहासिक संघर्षों को याद करते हुए आने वाली पीढ़ी से उनके गौरवशाली इतिहास से जुड़ने का आह्वान किया. शकील अहमद बने डॉ रामेश्वर उरांव के विधायक प्रतिनिधि

लोहरदगा. स्थानीय विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने बंगला मोहल्ला निवासी शकील अहमद को अपना विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया है. 17 फरवरी 2026 को जारी पत्र के अनुसार, शकील अहमद स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण तथा खाद्य व सार्वजनिक वितरण विभाग के कार्यों में विधायक का प्रतिनिधित्व करेंगे. उनकी मुख्य जिम्मेदारी इन विभागों से जुड़ी जनसमस्याओं को दूर करना और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी करना होगा. विधायक ने प्रशासनिक अधिकारियों से सहयोग का आग्रह किया है ताकि स्वास्थ्य और जनवितरण प्रणाली से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित हो सके.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola