चेक अनादरण मामलों पर विशेष लोक अदालत 25 को

Updated:
विज्ञापन
चेक अनादरण मामलों पर विशेष लोक अदालत 25 को

झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार सीजेएम सह एसीजेएम एवं प्रभारी सचिव डालसा केके मिश्रा ने मध्यस्थों के साथ बैठक की.

विज्ञापन

डालसा की बैठक में मध्यस्थों को दिये गये दिशा-निर्देश

लोहरदगा. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के निर्देश पर तथा प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा के आदेशानुसार सीजेएम सह एसीजेएम एवं प्रभारी सचिव डालसा केके मिश्रा ने मध्यस्थों के साथ बैठक की. बैठक में जानकारी दी गयी कि 25 अप्रैल 2026 को व्यवहार न्यायालय परिसर में चेक अनादरण (एनआइ एक्ट) से संबंधित मामलों के निष्पादन के लिए विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जायेगा. इसके सफल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये. प्रभारी सचिव ने मध्यस्थों से अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन पर जोर देते हुए एनआइ एक्ट के सुलह योग्य मामलों के चयन का निर्देश न्यायालय कर्मियों को दिया. साथ ही पक्षकारों को नोटिस भेजने एवं फोन के माध्यम से संपर्क स्थापित करने की बात कही गयी. उन्होंने बताया कि अधिक मामलों के निष्पादन के लिए संबंधित न्यायालयों में मध्यस्थों की नियुक्ति की जायेगी, ताकि आपसी समन्वय के माध्यम से पक्षकारों को सूचित कर अधिक से अधिक मामलों का निपबटारा किया जा सके. बैठक में दो मई 2026 को किस्को प्रखंड में आयोजित होने वाले मेगा लीगल सशक्तीकरण कैंप सह पर्यावरण जागरूकता अभियान की तैयारियों पर भी चर्चा की गयी. आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी की सहभागिता सुनिश्चित करने पर बल दिया गया. मौके पर मध्यस्थ हेमंत सिन्हा, प्रवीण कुमार भारती, लाल दीपक कुमार, लाल धर्मेंद्र देव, बुधनाथ साहू, पवन कुमार, मोमिना खातून, सुरीला देवी, कुमार चंद्रशेखर और युगल किशोर प्रसाद उपस्थित थे.

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola