झारखंड की बहन-बेटियां अपने ही घर और समाज में असुरक्षित महसूस कर रही हैं : अजय पंकज

Updated:
विज्ञापन
झारखंड की बहन-बेटियां अपने ही घर और समाज में असुरक्षित महसूस कर रही हैं : अजय पंकज

झारखंड की बहन-बेटियां अपने ही घर और समाज में असुरक्षित महसूस कर रही हैं : अजय पंकज

विज्ञापन

लोहरदगा़ हजारीबाग के कुसुंबा गांव में 12 वर्षीय मासूम के साथ हुई दरिंदगी और नृशंस हत्या के खिलाफ सोमवार को लोहरदगा में आक्रोश फूट पड़ा. भाजपा जिलाध्यक्ष अजय पंकज की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय के समक्ष जोरदार धरना-प्रदर्शन किया. वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि जब तक राज्य की बेटी को न्याय नहीं मिल जाता, भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा. प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर दोषियों को अविलंब कड़ी सजा देने की मांग की. कानून-व्यवस्था ध्वस्त, बेटियां असुरक्षित : धरना को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अजय पंकज ने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गयी है. बहन-बेटियां अपने ही घर-समाज में असुरक्षित महसूस कर रही हैं. कुसुंबा की घटना मानवता पर कलंक है. उन्होंने सरकार पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि घटना के कई दिन बाद भी मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी न होना शासन की विफलता को दर्शाता है. फास्ट ट्रैक कोर्ट और सरकारी नौकरी की मांग : ज्ञापन के माध्यम से भाजपा ने मांग की है कि मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनिश्चित कर दोषियों को फांसी दी जाये. साथ ही पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये का मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और तत्काल सुरक्षा प्रदान की जाये. मौके पर रहे मौजूद : कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री मनीर उरांव, ओमप्रकाश सिंह, श्रीचंद प्रजापति, अमरेश भारती, भारती सिन्हा, कलावती देवी, संजय चौधरी, संगीता कुमारी, सरिता देवी, राजकिशोर साहू, लाल नवल नाथ शाहदेव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola