कलश यात्रा के साथ आज से शुरू होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

Updated:
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ आज से शुरू होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

कलश यात्रा के साथ आज से शुरू होगा श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ

विज्ञापन

भंडरा़ भंडरा स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में सात दिवसीय श्री भागवत प्रतिष्ठा सह श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ की शुरुआत शुक्रवार को भव्य कलश यात्रा के साथ होगी. इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर यज्ञ मंडप और प्रवचन पंडाल सज-धज कर तैयार है. कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर थाना रोड और मुख्य पथ होते हुए भंवरो नदी पहुंचेगी, जहां से श्रद्धालु जल भरकर वापस मंडप लौटेंगे. आयोजन को लेकर पूरे भंडरा क्षेत्र को भगवा झंडों से पाट दिया गया है. संगीतमय प्रवचन और अनुष्ठान : कलश यात्रा के बाद प्रतिदिन संध्या छह बजे से श्री गौरव कृष्ण जी महाराज द्वारा संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन किया जायेगा. वहीं, यज्ञ मंडप प्रवेश और मूर्ति स्थापना जैसे प्रमुख अनुष्ठान आचार्य रमाकांत शास्त्री की अगुवाई में संपन्न होंगे. पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल : आयोजक राधा मोहन शर्मा और पुरोहित परिवार ने बताया कि इस अनुष्ठान के लिए विभिन्न गांवों की युवतियों, महिलाओं और धार्मिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है. भक्तिमय माहौल के बीच ज्ञान यज्ञ को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार किया गया है. स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं में इस सात दिवसीय आयोजन को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola