सेन्हा में कोटपा के तहत 11 दुकानों में छापेमारी, वसूला गया जुर्माना

Updated:
विज्ञापन

सेन्हा में कोटपा के तहत 11 दुकानों में छापेमारी, वसूला गया जुर्माना

विज्ञापन

सेन्हा. उपायुक्त संदीप कुमार मीणा एवं सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप के निर्देश पर तंबाकू नियंत्रण अधिनियम (कोटपा-2003) के तहत प्रखंड की 11 दुकानों में संयुक्त छापेमारी की गयी. राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कोषांग, खाद्य सुरक्षा विभाग और स्थानीय प्रशासन द्वारा बक्सीडीपा, अरु, जेपी. सिन्हा पथ तथा विभिन्न स्कूलों व सेन्हा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट स्थित दुकानों की जांच की गयी. इस दौरान कोटपा कानून का उल्लंघन करने वाले 11 दुकानदारों से कुल 3,200 रुपये का जुर्माना वसूला गया. साथ ही, आम नागरिकों को सार्वजनिक स्थलों पर तंबाकू निषेध की जानकारी देते हुए सचेत किया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा. अभियान में खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सजीत आनंद, बीइइओ राजीव कुमार, बीएओ त्रिवेणी भगत, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी एल्बेनुस बाड़ा और पुअनि राजकुमार बैठा शामिल थे. किस्को व पेशरार की पंचायतों में आज से विशेष शिविर किस्को. झारखंड राज्य सेवा देने की गारंटी अधिनियम-2011 के तहत किस्को एवं पेशरार प्रखंड की सभी पंचायतों में 16 से 20 जून तक पांच दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन किया गया है. इसके तहत 16 जून को रोरद, तुईमू, देवदरिया, पाखर व तहसील कचहरी गम्हरिया में शिविर लगेंगे. 17 को सीरम, नवाडीह व खरकी, 18 को हेसाग व बेठहठ में कैंप आयोजित होंगे. इसके बाद 19 को बगड़ू व अरेया तथा अंतिम दिन 20 जून को पेशरार, हिसरी व परहेपाठ पंचायत भवन में कैंप लगेंगे. संबंधित पंचायत भवनों में सुबह 11 बजे से आयोजित इन शिविरों में जन्म, मृत्यु, विवाह, जाति, आय, आवासीय और भू-धारण जैसे सभी जरूरी प्रमाण पत्र ऑन द स्पॉट बनाये जायेंगे. किस्को सीओ अजय कुमार ने ग्रामीणों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola