ePaper

कुरैशी समाज का सभी स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाये : हाजी अफसर कुरैशी

Updated at : 03 Sep 2025 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
कुरैशी समाज का सभी स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाये : हाजी अफसर कुरैशी

कुरैशी समाज का सभी स्तर पर प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाये : हाजी अफसर कुरैशी

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड के कुरैशी समाज की समस्याओं को सामने रखने के लिए जमीयत उल कुरैश चौरासी पंचायत झारखंड के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से मिला और ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि झारखंड में कुरैशी समाज की आबादी लगभग छह लाख है. रांची, लोहरदगा, जमशेदपुर, गिरिडीह, धनबाद, गुमला, चाईबासा, हजारीबाग, चतरा, पलामू, गढ़वा, बोकारो, रामगढ़ और लातेहार जिलों में यह समाज काफी संख्या में निवास करता है. इसके बावजूद समाज का नेतृत्व और प्रतिनिधित्व अब तक सुनिश्चित नहीं हो पाया है. कुरैशी समाज मुख्य रूप से पशु और मीट व्यापार से जुड़ा है, लेकिन वर्तमान में यह व्यापार कई कठिनाइयों का सामना कर रहा है. प्रतिनिधियों ने बताया कि मीट व्यापार लाखों लोगों की आजीविका से जुड़ा है, जिसमें किसान, पशु व्यापारी, मीट शॉप मालिक, बुचर और ट्रांसपोर्टर तक शामिल हैं. राज्य के नगर निगमों द्वारा संचालित वध गृह बंद पड़े हैं. पशु बाजारों में मूलभूत सुविधाओं का घोर अभाव है. वहीं, जानवरों के यातायात में गैर सरकारी संगठनों द्वारा लूटपाट और उत्पीड़न की घटनाएं सामने आती हैं. इससे व्यापारियों को शारीरिक, मानसिक और आर्थिक क्षति झेलनी पड़ रही है. प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि कुरैशी समाज को सभी स्तरों पर प्रतिनिधित्व दिया जाये. वधशालाओं और पशु बाजारों का आधुनिकीकरण कर उन्हें चालू किया जाये. राज्य मीट बोर्ड का गठन हो तथा एकल विंडो सिस्टम लागू किया जाये. गोशाला और गोरक्षा के नाम पर पशु व्यापारियों को परेशान करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो. साथ ही कुरैशी समाज को एसटी वर्ग में शामिल करने, शैक्षिक-आर्थिक विकास के लिए कोचिंग, स्किल डेवलपमेंट व वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर खोलने की भी मांग की गयी. प्रतिनिधि मंडल में आबिद कुरैशी, नेहाल कुरैशी, हाजी बेलाल कुरैशी और यासिन कुरैशी शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola