रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर शुरू, 180 बालिकाएं ले रही हैं प्रशिक्षण

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 May 2026 9:12 PM

विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर शुरू, 180 बालिकाएं ले रही हैं प्रशिक्षण

विज्ञापन

लोहरदगा़ झारखंड आर्य वीरदल और गुरुकुल शांति आश्रम के संयुक्त तत्वावधान में रानी लक्ष्मीबाई आर्य वीरांगना शिविर का आयोजन किया गया है. इस शिविर में झारखंड के विभिन्न जिलों से कुल 180 बालिकाएं भाग ले रही हैं. शिविर के दौरान सभी बालिकाओं को पूरी तरह से गुरुकुलीय दिनचर्या में रखा गया है, जहां उन्हें सुबह से ही योग, प्राणायाम, सूर्य नमस्कार, दंड-बैठक, लाठी, भाला, तलवारबाजी, योगासन और कराटे का कड़ा प्रशिक्षण दिया जा रहा है. दैनिक यज्ञ और संध्या वंदन का अभ्यास : इसके साथ ही बालिकाओं को दैनिक यज्ञ और संध्या वंदन का भी अभ्यास कराया जा रहा है, जिसमें यज्ञ को मुख्य रूप से ब्रह्मा आचार्य आशीष कुमार शास्त्री ने संपन्न कराया. बौद्धिक सत्र को संबोधित करते हुए प्रांतीय आर्य वीरदल के महामंत्री आचार्य गणेश शास्त्री ने कहा कि जीवन में बड़ा मुकाम हासिल करने के लिए त्याग, तपस्या, संयम और सदाचार को अपनाना होगा. शिविर की यह कठोर दिनचर्या ही भविष्य में सफलता का मार्ग प्रशस्त करेगी. वहीं, लाल रवि नाथ शाहदेव ने वीरांगनाओं से कहा कि वे बेहद सौभाग्यशाली हैं जो इस शिविर का हिस्सा बनी हैं, क्योंकि यह नाम ही जीवन बदलने के लिए काफी है. कार्यक्रम को सफल बनाने में संचालक आचार्य शरदचंद्र आर्य, प्रधान व्यायाम शिक्षक आशीष कुमार, गोपी आर्य, प्रबंधक लाल बाल किशोर नाथ शाहदेव, महादेव पहलवान, काजल राय और सूरज कुजूर सहित संपूर्ण गुरुकुल परिवार का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola