केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष बने रमेश साहू, रितेश वर्मा महामंत्री
फोटो चयनित अध्यक्ष सचिव एवं अन्य | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा में दुर्गापूजा की तैयारियां ज़ोरों पर हैं. केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन कर लिया गया है. अध्यक्ष रमेश साहू और महामंत्री रितेश वर्मा की देखरेख में इस बार शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार की जा रही है.
लोहरदगाः दुर्गापूजा को लेकर लोहरदगा में तैयारियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. सभी संरक्षकों की सहमति से रमेश साहू को अध्यक्ष और रितेश वर्मा उर्फ कुणाल को महामंत्री बनाया गया. नवनियुक्त पदाधिकारियों को समिति के सदस्यों ने बधाई दी.
शांतिपूर्ण और भव्य आयोजन पर हुई चर्चा
बैठक में दुर्गापूजा के आयोजन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. पदाधिकारियों ने कहा कि लोहरदगा में दुर्गापूजा आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और श्रद्धा का प्रतीक रही है. इस वर्ष भी सभी पूजा समितियों और प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर शांतिपूर्ण, व्यवस्थित और भव्य आयोजन कराया जाएगा.
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड में सजा भारत का रंग, गणेशोत्सव में दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक

सुरक्षा, यातायात और स्वच्छता पर रहेगा जोर
अध्यक्ष रमेश साहू ने कहा कि केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति की जिम्मेदारी सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है. सभी संरक्षकों, पदाधिकारियों और पूजा समितियों को साथ लेकर आयोजन को सफल बनाया जायेगा. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा, यातायात, स्वच्छता और बिजली व्यवस्था को लेकर संबंधित विभागों के साथ समन्वय किया जाएगा. उन्होंने शहरवासियों से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील की.
ये भी पढ़ें- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कोडरमा में भक्ति का रंग, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु
सभी पूजा समितियों से समन्वय कर काम करने की बात
महामंत्री रितेश वर्मा उर्फ कुणाल ने कहा कि वह मिली जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा के साथ निभाएंगे. उन्होंने कहा कि दुर्गापूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने वाला पर्व भी है. सभी पूजा समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर स्वच्छता, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता दी जाएगी. पदाधिकारियों ने बताया कि जल्द ही बैठक आयोजित कर दुर्गापूजा की तैयारियों की रूपरेखा तय की जाएगी. साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों से आवश्यक सहयोग लिया जाएगा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए