हिंदी दिवस पर शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में कार्यक्रम

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाषण देता हुआ छात्र. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध, कविता और गीत के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को दर्शाया.

विज्ञापन

किस्को (लोहरदगा): शिशु ज्ञान दीप पब्लिक स्कूल, जोरी में मंगलवार को हिंदी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें नर्सरी से कक्षा 10 तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

'हिंदी हमारी पहचान है'

विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार मिश्रा ने कहा कि हिंदी देश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है. हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी पहचान है. उन्होंने विद्यार्थियों से हिंदी के प्रति सम्मान रखने और दैनिक जीवन में इसका अधिकाधिक प्रयोग करने की अपील की.

ये भी पढ़ें- 4 दिन पहले आया था नया सिलेंडर, अचानक हुआ धमाका और क्षतिग्रस्त हो गया पूरा मकान

विद्यार्थियों ने दीं विविध प्रस्तुतियां

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने भाषण, निबंध लेखन, कविता पाठ और गीत के माध्यम से हिंदी भाषा के महत्व को प्रस्तुत किया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों में हिंदी के प्रति सम्मान और भाषा के महत्व को रेखांकित किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola