कुड़ू में पिता ने बेटे पर किया टांगी से हमला, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

आपसी विवाद में पिता ने कर दी बेटे की हत्या

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. बुधवार सुबह एक पिता ने अपने ही बेटे की टांगी से वार कर निर्मम हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

कुड़ू (लोहरदगा): लोहरदगा जिले के कुड़ू थाना क्षेत्र के सलगी गरभू टोली में बुधवार सुबह आपसी विवाद के बाद पिता ने अपने ही बेटे की टांगी से वार कर हत्या कर दी. घटना के बाद आरोपी पिता मौके से फरार हो गया. वारदात की सूचना मिलते ही कुड़ू थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

किसी बात को लेकर पिता-पुत्र में हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, सलगी गरभू टोली निवासी सुरेश वर्मा का बुधवार सुबह अपने पुत्र संजय राम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद बढ़ गया. इसी दौरान गुस्से में सुरेश वर्मा ने टांगी से अपने पुत्र संजय राम पर हमला कर दिया. गंभीर चोट लगने से संजय राम की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी पिता वहां से फरार हो गया.

ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

कमरे में खून से लथपथ मिला संजय का शव

घटना की जानकारी परिजनों को उस समय हुई, जब वे घर पहुंचे. कमरे में संजय राम का शव खून से लथपथ पड़ा था. इसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना कुड़ू थाना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

कुड़ू थाना प्रभारी अजीत कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच शुरू की. पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं. वहीं, आरोपी पिता की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

ये भी पढ़ें- देवघर नगर निगम में पेन-डाउन का ऐलान, 12 सितंबर की घटना के बाद कर्मचारियों ने नगर आयुक्त से मांगा इंसाफ

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola