इंग्लैंड में सजा भारत का रंग, गणेशोत्सव में दिखी सांस्कृतिक एकता की झलक

Updated:
विज्ञापन

इंग्लैंड में गणेश पूजा मनाते पूर्व सैनिक अनिरुद्ध सिंह | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

इंग्लैंड के प्रेस्टन में भारतीय समुदाय ने गणेश पूजनोत्सव का जोरदार आयोजन किया. यह आयोजन भारत की विविधता और एकता का प्रतीक बना.

विज्ञापन

जगरनाथ पासवान की रिपोर्ट

विज्ञापन

गुमलाः इंग्लैंड के प्रेस्टन में रह रहे भारतीय समुदाय के लोगों ने गणेश पूजनोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया. आयोजन में भारत के विभिन्न राज्यों से प्रेस्टन में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया. इस दौरान भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और आपसी एकता का सुंदर संगम देखने को मिला.

गुमला के पूर्व सैनिक अनिरुद्ध सिंह भी हुए शामिल

गणेश पूजनोत्सव में शामिल होने का अवसर गुमला जिले के रायडीह प्रखंड निवासी भूतपूर्व सैनिक अनिरुद्ध सिंह को भी मिला. उन्होंने कहा कि विदेश में रहने के बावजूद भारतीयों की अपनी संस्कृति और धर्म के प्रति आस्था आज भी मजबूत है. गणेशोत्सव में अलग-अलग राज्यों और क्षेत्रों से आये भारतीयों की सहभागिता ने ‘अनेकता में एकता’ की भावना को साकार किया.

ये भी पढ़ें- गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कोडरमा में भक्ति का रंग, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि प्रेस्टन में भारतीय समुदाय के लोगों को एक साथ देखकर उन्हें सहज ही ‘भारत भारती’ की याद आ गई. उन्होंने बताया कि गणेशोत्सव के अलावा यहां भारतीय समुदाय द्वारा दीपावली, होली और दशहरा जैसे पर्व भी उत्साहपूर्वक मनाये जाते हैं. ऐसे आयोजनों के माध्यम से विदेश में भी भारतीय संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झलक देखने को मिलती है.

Image

त्योहारों से मजबूत हो रहा सामाजिक जुड़ाव

उन्होंने कहा कि भारतीय पर्व-त्योहारों के सामूहिक आयोजन से प्रवासी भारतीयों के बीच सांस्कृतिक और सामाजिक जुड़ाव भी मजबूत होता है. इन आयोजनों में भारतीय महिलाओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहती है.

ये भी पढ़ें- कुड़ू में पिता ने बेटे पर किया टांगी से हमला, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

‘साड़ी शो’ में सैकड़ों महिलाएं करती हैं सहभागिता

अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि उनकी बेटी बरखा रानी की पहल पर प्रेस्टन में विभिन्न भारतीय त्योहारों के आयोजन के साथ वर्ष में एक बार ‘साड़ी शो’ का भी आयोजन किया जाता है. इसमें सैकड़ों महिलाएं भारतीय परिधान साड़ी को प्रदर्शित करती हैं. उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन विदेश में भी ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ और राष्ट्रीय एकात्मता की भावना को मजबूत करने का माध्यम बन रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola