रिश्तेदार के घर जाने निकली बुजुर्ग महिला, रास्ते में बाइक सवारों ने उठाया, दुष्कर्म का आरोप

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला में एक वृद्ध महिला ने दो बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है. पुलिस ने महिला को बरामद कर लिया है, लेकिन उसके बयानों में विरोधाभास मिलने से मामले की जांच की जा रही है. परिजनों ने महिला के मानसिक रूप से अस्वस्थ होने का दावा किया है.

विज्ञापन

गुमलाः गुमला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली वृद्ध महिला ने दो बाइक सवार युवकों पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. महिला को पुलिस की गश्ती टीम ने देर रात पालकोट रोड से बरामद किया. इसके बाद पुलिस उसे थाना लेकर गई, जहां पूछताछ के दौरान महिला ने अपने साथ दुष्कर्म किए जाने की बात कही. हालांकि, पूछताछ के दौरान महिला के बयानों में अलग-अलग बातें सामने आने के बाद पुलिस पूरे मामले की सत्यता की जांच कर रही है.

विज्ञापन

युवकों ने रिश्तेदार के घर पहुंचाने का दिया झांसा

महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने घर से एक रिश्तेदार के यहां मेहमानी जाने के लिए निकली थी. इसी दौरान रास्ते में बाइक सवार दो युवक मिले. दोनों ने उसे रिश्तेदार के घर पहुंचा देने की बात कही. महिला के अनुसार, इसके बाद दोनों युवकों ने उसे जबरन बाइक पर बैठा लिया और शहर के शांति नगर स्थित एक सुनसान स्थान पर ले गए.

ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

सुनसान जगह पर दुष्कर्म करने का आरोप

महिला का आरोप है कि शांति नगर के सुनसान स्थान पर दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया. घटना के बाद दोनों उसे पालकोट रोड पर छोड़कर फरार हो गए. इसी दौरान गश्ती कर रही पुलिस की नजर महिला पर पड़ी. पुलिस ने उसे वहां से बरामद कर थाना पहुंचाया. थाना में पूछताछ के दौरान महिला ने पुलिस को घटना की जानकारी दी. हालांकि, पूछताछ के दौरान उसके द्वारा अलग-अलग बातें बताए जाने के कारण पुलिस उसके बयानों की सत्यता की जांच कर रही है. पुलिस पूरे मामले में सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है.

परिजनों ने महिला को बताया मानसिक रोगी

घटना की जानकारी मिलने के बाद महिला के परिजन भी थाना पहुंचे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला मानसिक रूप से बीमार है. पुलिस महिला के बयान और परिजनों से मिली जानकारी समेत पूरे मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें- नेहरू हॉकी में गुमला की टीमों का जलवा, दो वर्गों में चैंपियन बन रचा नया रिकॉर्ड

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola