दो किमी सड़क के लिए डीसी कार्यालय पहुंचे ग्रामीण, बोले- बारिश में खेतों के रास्ते चलना भी मुश्किल

विज्ञापन

गांव के लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुमला जिले के जरजट्टा पंचायत के ग्रामीणों ने दो किलोमीटर कालीकरण सड़क निर्माण की मांग को लेकर उपायुक्त से मुलाकात की. बारिश के मौसम में खेतों से होकर गुजरना उनकी मजबूरी है. उपायुक्त ने जल्द स्थल निरीक्षण का भरोसा दिया है.

विज्ञापन

गुमला. रायडीह प्रखंड के जरजट्टा पंचायत अंतर्गत चारकाटांगर तेतरकोना गांव के ग्रामीणों ने दो किमी कालीकरण सड़क बनवाने की मांग को लेकर उपायुक्त से गुहार लगाई. युवा समाजसेवी कमल किशोर पहान के नेतृत्व में मंगलवार को ग्रामीण उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्या से अवगत कराया.

विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि आदिवासी बहुल गांव प्रखंड मुख्यालय से करीब 20 किमी दूर है और यहां लगभग 15 परिवार रहते हैं. गांव तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण खेतों के बीच बने संकरे रास्ते से आवागमन करना पड़ता है.

बारिश के दिनों में स्थिति और खराब हो जाती है. बीमार व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने में करीब दो किमी तक पैदल चलना पड़ता है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को आवश्यक बताते हुए कहा कि आवागमन की सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी होती है. उपायुक्त ने एक सप्ताह के भीतर गांव पहुंचकर स्थल निरीक्षण करने का आश्वासन दिया. इससे ग्रामीणों में सड़क निर्माण की उम्मीद जगी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola