कस्तूरबा विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में, रात में सीएचसी पहुंची छात्राएं

विज्ञापन

अस्पताल में भर्ती छात्राएं | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी प्रखंड के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर से पीड़ित हैं. एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से स्कूल में चिंता का माहौल है. सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है.

विज्ञापन

गुमला. गुमला जिले के डुमरी प्रखंड स्थगित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की 70 से अधिक छात्राएं वायरल फीवर की चपेट में हैं. एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से विद्यालय परिसर में चिंता का माहौल है. मंगलवार की रात करीब आठ बजे बीमार छात्राओं को टेंपो से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) डुमरी लाया गया. जहां चिकित्सकों ने सभी की स्वास्थ्य जांच कर उपचार शुरू किया.

विज्ञापन

सीएचसी में एक साथ बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने से अस्पताल परिसर में भीड़ बढ़ गयी. चिकित्सकों के अनुसार छात्राओं में बुखार, सिरदर्द और पेट दर्द सहित वायरल संक्रमण से जुड़े लक्षण पाये गये हैं. प्रभारी चिकित्सक डॉ अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि जांच के बाद प्रथम दृष्टया छात्राओं में वायरल फीवर के लक्षण मिले हैं. मौसम में बदलाव और संक्रमण के कारण वायरल फीवर के मामले बढ़ सकते हैं.

उन्होंने छात्राओं को पर्याप्त आराम, स्वच्छ एवं गर्म पानी का सेवन तथा चिकित्सकीय सलाह के अनुसार दवा लेने की सलाह दी. इधर, विद्यालय में एक साथ इतनी बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पड़ने से अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गयी है. शिक्षिका दिव्या स्वर्णा टोप्पो ने बताया कि छात्राएं आवासीय विद्यालय में एक साथ रहती है और पढ़ाई करती हैं. ऐसे में संक्रमण फैलने की आशंका को देखते हुए बीमार छात्राओं को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी लाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola