डुमरी में खुला टू सिस्टर मोमोज कॉर्नर, रोजाना मिलेंगे वेज-नॉनवेज और रागी मोमोज

विज्ञापन

उदघाटन करते अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

डुमरी के क्रूस चौक नवाडीह में 'टू सिस्टर मोमोज कॉर्नर' का भव्य उद्घाटन हुआ है. अब ग्राहकों की पसंद के अनुसार वेज, नॉनवेज और रागी मोमोज का आनंद ले सकेंगे. यह नया कोना शहरवासियों के लिए एक खास स्वाद का अनुभव लेकर आया है.

विज्ञापन

डुमरी. क्रूस चौक नवाडीह परिसर में मंगलवार को टू सिस्टर मोमोज कॉर्नर का उद्घाटन किया गया. मुख्य अतिथि कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मिंज और मुखिया चेतनलाल मिंज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर कॉर्नर का उद्घाटन किया.

विज्ञापन

ग्राहकों की पसंद के अनुसार मिलेंगे मोमोज

संचालक रक्षावर्धन एक्का ने बताया कि ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए यहां रोजाना वेज, नॉनवेज एवं रागी से बने मोमोज उपलब्ध होंगे. उन्होंने कहा कि ग्राहकों को अलग-अलग विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया गया है.

कई लोग रहे मौजूद

मौके पर कांग्रेस महासचिव फिरासत अली उर्फ भोला, जगरनाथ भगत, बीरेंद्र भगत, गोपाल भगत, सतीश भगत, सतेंद्र भगत, सुखराम नायक, राजिक आलम समेत कई लोग मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola