गणेश महोत्सव के दूसरे दिन कोडरमा में भक्ति का रंग, महाआरती में उमड़े श्रद्धालु

Updated:
विज्ञापन

मेले में खरीदी करते लोग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कोडरमा में गणेश महोत्सव का दूसरा दिन भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा. विभिन्न पंडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली.

विज्ञापन

सुजल भदानी की रिपोर्ट

विज्ञापन

झुमरीतिलैया (कोडरमा): गणेश महोत्सव के दूसरे दिन पूरे कोडरमा में श्रद्धा, उत्साह और भक्ति का माहौल रहा. सुबह से शहर के विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में भगवान गणेश की विधिवत पूजा-अर्चना की गई. शाम होते ही पंडालों में महाआरती, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया. आकर्षक सजावट और रंग-बिरंगी रोशनी से सजे पंडाल देर रात तक श्रद्धालुओं से गुलजार रहे.

केडब्ल्यूएस परिवार के पंडाल में देर रात तक गूंजे भजन

पूर्णिमा टॉकीज के पीछे गली में केडब्ल्यूएस परिवार की ओर से बंगाल की दुर्गापूजा की तर्ज पर भव्य पंडाल बनाया गया है. यहां स्थापित 15 फीट ऊंची गणपति प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है. सुबह पूजा-अर्चना के बाद शाम को महाआरती हुई. इसके बाद भक्ति जागरण का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु देर रात तक भजनों की धुन पर झूमते रहे.

ये भी पढ़ें- कुड़ू में पिता ने बेटे पर किया टांगी से हमला, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

आज होगा सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह

केडब्ल्यूएस परिवार के पंडाल में आज संध्या महाआरती के बाद विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा. कार्यक्रम में सैकड़ों बच्चे धार्मिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे. इसके बाद प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित किया जाएगा.

आदर्श नगर में महाआरती के बाद बांटा गया प्रसाद

पुराना बस स्टैंड स्थित आदर्श नगर सार्वजनिक गणेश पूजा समिति के पंडाल में आठ फीट ऊंची गणपति प्रतिमा स्थापित की गई है. प्रतिमा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही. पूजा के बाद प्रसाद का वितरण किया गया. वहीं, शाम को आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए.

ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन

गांधी स्कूल रोड में सांस्कृतिक कार्यक्रम ने बांधा समां

गांधी स्कूल रोड स्थित शिव मंदिर प्रांगण में स्थापित गणपति बप्पा के दरबार में शाम की आरती के बाद स्कूली विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं. आकर्षक लाइटिंग, बच्चों के झूले और फूड स्टॉल लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे. पूरे परिसर में मेले जैसा माहौल बना रहा और देर रात तक श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola