कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में रचनात्मक अंदाज में मना हिन्दी दिवस
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षक व विद्यार्थी | Prabhat Khabar Network
कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में हिन्दी दिवस एक उत्सव की तरह मनाया गया. विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता से हिन्दी भाषा के प्रति प्रेम और सम्मान व्यक्त किया. कार्यक्रम में ज्ञान, संस्कृति और स्वाभिमान पर जोर दिया गया.
सुजल भदानी की रिपोर्ट
झुमरीतिलैया (कोडरमा): आश्रम रोड स्थित कौंडिन्य पब्लिक स्कूल में रविवार को हिन्दी दिवस हर्षोल्लास और रचनात्मक माहौल में मनाया गया. इस अवसर पर पूरे विद्यालय परिसर को हिन्दीमय स्वरूप दिया गया. विद्यार्थियों ने पोस्टर, सुलेख, निबंध और हिन्दी वर्णमाला पर आधारित आकर्षक चित्रों के माध्यम से अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.
डिजिटल पोस्टर से लेकर ब्लैक बोर्ड तक दिखा हिन्दी का रंग
कार्यक्रम के दौरान स्मार्ट बोर्ड पर हिन्दी दिवस की शुभकामनाओं से संबंधित डिजिटल पोस्टर प्रदर्शित किया गया. वहीं, विद्यार्थियों ने ब्लैक बोर्ड को आकर्षक ढंग से सजाते हुए लिखा - “मन की भाषा, प्रेम की भाषा, हिन्दी है भारत जन की भाषा.” बच्चों ने वर्णमाला के वृक्ष तैयार कर हिन्दी के प्रति अपने स्नेह को रचनात्मक रूप में व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें- कुड़ू में पिता ने बेटे पर किया टांगी से हमला, खून से लथपथ मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
नन्हे विद्यार्थियों ने चित्रों से सजाई वर्णमाला
विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों ने “क से कमल” और “ई से ईख” जैसे चित्रों के माध्यम से हिन्दी वर्णमाला पर आधारित पोस्टर तैयार किए. स्वरचित निबंध और सुलेख की प्रस्तुतियों ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया. वहीं, शांति के प्रतीक नीले कबूतर का चित्र विशेष आकर्षण का केंद्र रहा.
हिन्दी ज्ञान, संस्कृति और स्वाभिमान की भाषा : प्राचार्य
प्राचार्य शैलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि हिन्दी केवल हमारी मातृभाषा नहीं, बल्कि ज्ञान, संस्कृति और स्वाभिमान की भाषा है. उन्होंने विद्यार्थियों को दैनिक जीवन में हिन्दी का अधिकाधिक प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे. सभी ने हिन्दी के सम्मान और संवर्धन का संकल्प लिया.
ये भी पढ़ें- सांप काटे तो घबराएं नहीं, झाड़-फूंक में न गंवाए समय; खूंटी प्रशासन ने जारी की गाइडलाइन
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए