PM मोदी के जन्मदिन पर चाराडीह में बनेगी 6,000 वर्गफीट की भव्य दीया आकृति, भाजपा मनाएगी विशेष उत्सव
प्रतीकात्मक फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 73वें जन्मदिन के अवसर पर कोडरमा में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस कार्यक्रम में 6,000 से अधिक दीपकों का उपयोग करके प्रधानमंत्री की एक विशाल आकृति बनाई जाएगी. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे.
कोडरमा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को भाजपा कोडरमा जिला इकाई द्वारा आरपीवाई ग्लोबल स्कूल, चाराडीह में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 5:00 बजे आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में 6,000 वर्गफीट के विशाल क्षेत्रफल में दीपकों की रोशनी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भव्य और आकर्षक आकृति बनाई जाएगी.
प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री रहेंगी मुख्य अतिथि
इस आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और कोडरमा की सांसद सह केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे. मुख्य अतिथियों की उपस्थिति में यह दीपोत्सव का कार्यक्रम संपन्न कराया जाएगा.
पार्टी कार्यकर्ताओं और आम जनों से शामिल होने की अपील
जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने भारतीय जनता पार्टी के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में इस विशेष कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है, ताकि इस आयोजन को ऐतिहासिक और भव्य बनाया जा सके.
ये भी पढ़ें: पतरातू लेक रिसोर्ट: 3 महीने से वेतन न मिलने पर सुरक्षा गार्ड परेशान, आर्थिक संकट गहराया
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए