सरकारी भूमि में लगे अफीम खेती को पुलिस ने किया नष्ट, जांच जारी

Edited by VIKASH NATH
Updated:
विज्ञापन

मसूरियाखांड के जंगल क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा की गयी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है.

विज्ञापन

कुड़ू. मसूरियाखांड के जंगल क्षेत्र में अज्ञात लोगों द्वारा की गयी अफीम की खेती को पुलिस ने नष्ट कर दिया है. दंडाधिकारी सह सीओ संतोष उरांव की मौजूदगी में पुलिस जवानों ने लगभग 70 डिसमिल में की गयी अफीम खेती को नष्ट कर दिया. पुलिस की जांच में खुलासा होगा कि अफीम की खेती में कौन-कौन शामिल हैं साथ पुलिस व अंचल कार्यालय जमीन की जांच कर रहा है. पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को सूचना मिली कि कुड़ू के सुदुरवर्ती बड़की चांपी पंचायत के बंदुवा के मसुरियाखांड टोला के जंगलों के बीच अफीम की खेती की गयी है तथा अफीम खेती में फल लगना शुरू हो गया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया. बाइक दस्ता के साथ पुलिस टीम जंगली पगडंडियों व पहाड़ी रास्ते से मसुरियाखांड गांव पहुंची. पुलिस के आने की सूचना के साथ गांव खाली हो गया था. लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद जंगलों के बीच पुलिस पहुंची.लगभग 70 डिसमिल जमीन पर अफीम की खेती लहलहा रहीं थी तथा फल लगना शुरू हो गया था. सीओ संतोष उरांव व थाना प्रभारी अजीत कुमार ने बताया कि गांव में कोई भी ग्रामीण नहीं मिला. अंचल कार्यालय के अमीन व राजस्व कर्मचारी को निर्देश दिया गया है कि अफीम लगें जमीन की जांच करते हुए जानकारी दी कि जमीन वन विभाग की है या अंचल कार्यालय की. प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि अफीम लगा खेत अनावाद बिहार सरकार के नाम पर दर्ज है. पुलिस की जांच में खुलासा होगा कि अफीम की खेती में कौन-कौन लोग शामिल हैं, जांच के बाद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जायेगा. अफीम खेती नष्ट करने में सीओ संतोष उरांव थाना प्रभारी अजीत कुमार कुड़ू अंचल अमीन राहुल कुमार सिंह तथा एसएसबी के बाइक दस्ता के जवान शामिल थें.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola