पीएम कुसुम योजना के 218 पात्र आवेदन ज्रेडा को भेजने का निर्णय
पीएम कुसुम योजना के 218 पात्र आवेदन ज्रेडा को भेजने का निर्णय
लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए किसानों को पारदर्शी व समयबद्ध तरीके से लाभ पहुंचाने के निर्देश दिये गये. उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि सभी विभाग अपनी योजनाओं में टाना भगत समुदाय को प्राथमिकता देते हुए विशेष कार्ययोजना तैयार करें, ताकि उन्हें सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके.50% अनुदान पर बटेंगे बीज : बैठक में प्रधानमंत्री कुसुम योजना की समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी ने बताया कि प्राप्त 228 आवेदनों में से 218 पात्र पाये गये हैं. समिति ने सर्वसम्मति से इन्हें आगे की कार्रवाई के लिए ज्रेडा को भेजने का निर्णय लिया. वहीं, बिरसा बीज विनिमय योजना के तहत 50 प्रतिशत अनुदान पर मिलने वाले बीजों का शत-प्रतिशत वितरण 25 जून तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. मृदा स्वास्थ्य प्रबंधन पर चर्चा करते हुए उपायुक्त ने खरीफ व रबी मौसम से पूर्व किसान गोष्ठियों में मृदा स्वास्थ्य कार्ड के आधार पर तकनीकी जानकारी देने की बात कही. केसीसी लक्ष्य पर असंतोष : किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) योजना की समीक्षा में लक्ष्य के अनुरूप कम आवेदन प्राप्त करने वाले प्रखंडों पर उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने जिला कृषि पदाधिकारी को केसीसी आवेदनों की सतत निगरानी करने व निर्धारित लक्ष्य शीघ्र प्राप्त करने का निर्देश दिया. बैठक में डीडीसी राज महेश्वरम, जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला कल्याण पदाधिकारी सरस्वती कच्छप, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, जिला मत्स्य पदाधिकारी प्रीसेती भार्गवी और विद्युत प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सहित कई अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










