.धूल भरी आंधी से लोग परेशान, बड़ा तालाब के पास फुटपाथ दुकानों का सामान उड़ा

Updated at : 13 Mar 2026 8:32 PM (IST)
विज्ञापन
.धूल भरी आंधी से लोग परेशान, बड़ा तालाब के पास फुटपाथ दुकानों का सामान उड़ा

शहर में शुक्रवार की दोपहर अचानक चली तेज धूल भरी आंधी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा

विज्ञापन

लोहरदगा. शहर में शुक्रवार की दोपहर अचानक चली तेज धूल भरी आंधी से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा. तेज हवा के साथ उठी धूल से कुछ देर के लिए सड़कों पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई और लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर भागना पड़ा.आंधी के कारण शहर के बड़ा तालाब के पास सड़क किनारे लगी फुटपाथ दुकानों को काफी नुकसान हुआ. तेज हवा के झोंकों से कई दुकानों का सामान इधर-उधर उड़ गया. दुकानदारों ने किसी तरह सामान समेट कर सुरक्षित करने का प्रयास किया. कुछ जगहों पर अस्थायी तंबू और प्लास्टिक भी उड़ गये.आंधी के दौरान सड़क पर चल रहे वाहन चालकों और पैदल यात्रियों को भी परेशानी हुई. धूल के कारण लोगों को वाहन चलाने में कठिनाई का सामना करना पड़ा.स्थानीय लोगों ने बताया कि आंधी अचानक आयी, जिससे फुटपाथ दुकानदारों को सामान संभालने का मौका भी नहीं मिला. हालांकि कुछ देर बाद आंधी शांत होने पर स्थिति सामान्य हो गई, लेकिन तब तक कई दुकानों का सामान बिखर चुका था. ..ईद एवं सरहुल के मद्देनजर 16 मार्च को शांति समिति की बैठक आयोजित भंडरा. रामनवमी, ईद एवं सरहुल पर्व को लेकर शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था समन्वय के लिए शांति समिति की बैठक 16 मार्च को भंडरा थाना परिसर में आयोजित की गयी है. बैठक में शांति समिति के सदस्यों एवं प्रशासनिक पदाधिकारी के बीच विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा होगी. इसकी जानकारी थाना प्रभारी मनोज कुमार गुप्ता ने दी.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola