राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पीडीजे ने की बैठक

Published by :SHAILESH AMBASHTHA
Published at :04 May 2026 7:13 PM (IST)
विज्ञापन
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पीडीजे ने की बैठक

राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर पीडीजे ने की बैठक

विज्ञापन

लोहरदगा. व्यवहार न्यायालय परिसर में नौ मई को आयोजित होने वाले वर्ष के द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर बैठक हुई. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश (पीडीजे) सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष राजकमल मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में सभी न्यायिक पदाधिकारियों के साथ विमर्श किया. बैठक में पीडीजे ने निर्देश दिया कि अधिक से अधिक सुलह योग्य लंबित मामलों को चिह्नितत कर उनका निस्तारण समझौते के आधार पर सुनिश्चित करें. उन्होंने दोनों पक्षों को समय पर नोटिस भेजने और सक्रिय पहल करने की बात कही. मौके पर एडीजे प्रथम स्वयंभू, एडीजे द्वितीय नीरजा असरी, सीजेएम केके मिश्रा, सिविल जज रोहित कुमार, डालसा सचिव मनोरंजन कुमार, रजिस्ट्रार अमित कुमार और सिविल जज जया स्मिता कुजूर उपस्थित थे. सभी ने लोक अदालत को सफल बनाने को लेकर रणनीति साझा की. किस्को प्रखंड में आधार सेवा बहाल, ग्रामीणों को मिली राहत

किस्को. प्रखंड मुख्यालय में लंबे समय से ठप पड़ी आधार कार्ड सेवाएं 29 अप्रैल से पुनः शुरू कर दी गयी हैं. अब यहां आधार नामांकन, संशोधन और अपडेट का कार्य नियमित रूप से किया जा रहा है. सेवा बाधित होने से पहाड़ी क्षेत्रों के ग्रामीणों को जिला कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ रहा था. प्रखंड प्रशासन ने ऑपरेटर मनीष साहू की प्रतिनियुक्ति कर व्यवस्था को सुचारू बनाया है. आधार सेवा शुरू होने से बैंकिंग और सरकारी योजनाओं के कार्यों में तेजी आयेगी. अधिकारियों ने ग्रामीणों से इस सुविधा का लाभ उठाने की अपील करते हुए व्यवस्था को भविष्य में भी निर्बाध रखने का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola