पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को किया रवाना, कहा
पीडीजे ने हरी झंडी दिखाकर जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को किया रवाना
लोहरदगा. लोहरदगा व्यवहार न्यायालय परिसर से प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष डालसा राजकमल मिश्रा ने जस्टिस ऑन व्हील्स वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर कुटुंब न्यायालय की न्यायाधीश प्रेमलता त्रिपाठी, डीजे प्रथम स्वयंभू, डीजे द्वितीय नीरजा आसरी सहित अन्य न्यायिक पदाधिकारी, जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा, सचिव लाल दीपक कुमार, अधिवक्ता, मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता और पीएलवी उपस्थित थे. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज़ क्षेत्रों तक न्याय एवं विधिक सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है. वैन के माध्यम से लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता, लोक अदालत, मध्यस्थता और विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जायेगी. साथ ही आमजन को उनके अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जायेगा. डालसा सचिव मनोरंजन कुमार ने कहा कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना प्राथमिकता है. वैन गांव-गांव जाकर लोगों की समस्याएं सुनेगी और उन्हें त्वरित न्याय दिलाने में मदद करेगी.
वैन में अधिवक्ता और पीएलवी मौजूद रहेंगे, जो लोगों को कानूनी सलाह देंगे और उनके अधिकारों के बारे में बतायेंगे. सदर प्रखंड कार्यालय परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पंपलेट वितरण और समस्याओं पर उचित सलाह दी गई. इस दौरान बीडीओ ठाकुर गौरी शंकर शर्मा, एलएडीसीएस सहायक भूपेंद्र कुमार, पीएलवी अज़हर अहमद और संतोष कुमार भी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










