देश भक्ति धर्म भक्ति से बड़ी :भैरव सिंह

Updated:
विज्ञापन

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता भैरव सिंह भंडरा पहुंचे.

विज्ञापन

भंडरा लोहरदगा : विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता भैरव सिंह भंडरा पहुंचे. ठाकुर बाड़ी परिसर में चल रहे सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के भव्य समापन समारोह में उन्होंने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की. कथा की पूर्णाहुति के बाद भैरव सिंह ने देश की आर्थिक मजबूती पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आज देश को सोने की चमक से ज्यादा आत्मनिर्भरता की जरूरत है. हमारा पैसा अरब देशों को पेट्रोल के रूप में और विदेशों को सोने के रूप में जा रहा है. हर नागरिक संकल्प ले कि अनावश्यक सोना नहीं खरीदेंगे. पेट्रोल-डीजल की खपत आधी करें. छोटे कामों के लिए पैदल चलें, साइकिल चलायें. यही सच्ची देशभक्ति और ठाकुर जी की सच्ची सेवा है.उन्होंने युवाओं से नशा और पश्चिमी संस्कृति छोड़कर भारतीय संस्कार अपनाने की अपील की. समापन के दिन सुबह से ही कथा स्थल पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा. हवन-पूजन और महाआरती के बाद व्यासपीठ की परिक्रमा कर लोगों ने आशीर्वाद लिया. आयोजन समिति की ओर से राधा मोहन शर्मा, किशोरी मोहन शर्मा, ईश्वरी मोहन शर्मा ने भैरव सिंह को अंगवस्त्र, श्रीफल और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया.कार्यक्रम में विहिप, बजरंग दल के कार्य कर्ताओं के साथ आसपास के गांवों से आए बड़ी संख्या में ग्रामीण, माताएं-बहनें मौजूद रहीं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola