स्कूलों-कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें : सांसद
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 04 Jun 2026 9:01 PM
स्कूलों-कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करें : सांसद
लोहरदगा़ स्थानीय समाहरणालय सभाकक्ष में सांसद सुखदेव भगत की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. इसमें सांसद ने ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमित जांच अभियान चलाने तथा वाहनों की गति नियंत्रित करने का निर्देश जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया. बैठक में कुड़ू-घाघरा मुख्य पथ (चिरी) के किनारे झाड़ियों की कटाई करने, सेन्हा व भंडरा मुख्य पथ पर रंबल स्ट्रिप लगाने और स्कूलों-कॉलेजों में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया. साथ ही नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने पर सख्ती बरतने की हिदायत दी गयी. सांसद ने हिंडाल्को इंडस्ट्रीज को बॉक्साइट ढुलाई करने वाले ट्रकों की फिटनेस जांच कराने, गति नियंत्रित रखने और ट्रकों के पीछे रेडियम स्ट्रिप लगाने का निर्देश दिया. इसके अलावा, मैना बगीचा में बाजार के दिनों में यातायात नियंत्रित करने और नगर परिषद को नियमित अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने का निर्देश मिला. लोहरदगा विधायक डॉ रामेश्वर उरांव ने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिये. वहीं, सदस्यों ने बगड़ू-निगनी-गंगुपारा रोड से अनावश्यक स्पीड ब्रेकर हटाने, जोगना में जर्जर पथ की मरम्मत करने, चांपी पथ के गड्ढे भरने, हिंडाल्को गेट के पास ब्रेकर लगाने और स्कूलों व मुख्य चौकों के पास साइनेज लगाने के प्रस्ताव रखे. बैठक में उपायुक्त संदीप कुमार मीणा, एसपी सादिक अनवर रिजवी, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, डीएसपी समीर तिर्की और समिति के सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










