सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कायाकल्प में आर्थिक सहयोग देंगे पुरातन विद्यार्थी

Updated:
विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के कायाकल्प में आर्थिक सहयोग देंगे पुरातन विद्यार्थी

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में प्रबंध समिति एवं पुरातन छात्र-छात्राओं की संयुक्त बैठक हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य विद्यालय का समग्र विकास, बुनियादी सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि करना था. कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विमलेश कुमार तिवारी ने वार्षिक प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कर किया, जिसकी प्रबंध समिति के अध्यक्ष सुदेश्वर साहू ने सराहना की. बैठक में उपस्थित पूर्व छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसके विकास में सक्रिय भागीदारी का संकल्प लिया. पुरातन विद्यार्थियों ने विद्यालय भवन की मरम्मत, रंग-रोगन, शिशु वाटिका क्रीड़ांगन निर्माण, खेल सामग्री की उपलब्धता और कंप्यूटर शिक्षा जैसी सुविधाओं के लिए आर्थिक सहयोग देने का आश्वासन दिया. निर्णय लिया गया कि जो भी महानुभाव विद्यालय को सहयोग देना चाहते हैं, वे सीधे विद्यालय के बैंक खाते में राशि हस्तांतरित कर सकते हैं. अध्यक्ष सुदेश्वर साहू ने बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर विशेष सुझाव दिये. पूर्व विद्यार्थियों और विद्यालय के बीच संवाद मजबूत करने के लिए समय-समय पर ऐसी बैठकों के आयोजन पर सहमति बनी. बैठक में संरक्षक रामकिशोर शुक्ल, कोषाध्यक्ष मनजीत लाल यादव, उपाध्यक्ष हर्षनाथ महतो, सदस्य अजय साहू, कमलनाथ महतो, प्रतिमा देवी, अवधेश साहू, पुरातन छात्रों में रंजन कुमार,पंकज कुमार, उतम कुमार, सत्यांश कुमार समेत अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola