नीट-यूजी परीक्षा संपन्न, 245 परीक्षार्थी हुए शामिल

Updated:
विज्ञापन

नीट-यूजी परीक्षा संपन्न, 245 परीक्षार्थी हुए शामिल

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, जोगना में रविवार को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) शांतिपूर्वक संपन्न हुई. इस केंद्र पर कुल 245 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:20 बजे तक चली इस परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन और विद्यालय प्रबंधन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. परीक्षार्थियों की केंद्र में प्रवेश से पूर्व मुख्य द्वार पर मेटल डिटेक्टर से सघन जांच की गयी. एनटीए द्वारा निर्धारित ड्रेस कोड का सख्ती से पालन कराया गया. फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बायोमेट्रिक उपस्थिति और डिजिटल स्कैनिंग की व्यवस्था थी. परीक्षा के दौरान पेयजल और प्राथमिक चिकित्सा के भी पुख्ता प्रबंध थे. बीडीओ संग्राम मुर्मू और प्राचार्य अवनीश चंद्र झा ने बताया कि परीक्षा पूरी तरह कदाचार मुक्त रही और एनटीए की गाइडलाइन का अक्षरशः पालन किया गया. मौके पर दंडाधिकारी और पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहे. गुरुकुल शांति आश्रम में श्री साईं रथ का भव्य स्वागत

लोहरदगा. श्री साईं सेवा संस्थान, बेंगलुरु द्वारा निकाली गयी भारत भ्रमण रथ यात्रा का रविवार को लोहरदगा स्थित गुरुकुल शांति आश्रम में भव्य स्वागत किया गया. इस मौके पर गुरुकुल के आचार्य शरतचंद्र आर्य ने ब्रह्मचारियों के साथ श्री साईं बाबा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया. कार्यक्रम के दौरान विशेष आरती और भजन के उपरांत श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. पलामू से पहुंची इस रथ यात्रा के सदस्यों ने सिमडेगा जिला समिति को आवश्यक दिशा-निर्देश और पत्रक सौंपे. यह रथ गुमला, सिमडेगा और खूंटी जिलों का भ्रमण कर संस्थान के सेवा कार्यों का प्रचार-प्रसार करेगी और लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करेगी. मौके पर गणपति बड़ाइक, विद्या बंधु शास्त्री, उदयकांत प्रसाद और रणजीत साहू सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola