सशक्त समाज के लिए मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम

Updated:
विज्ञापन
सशक्त समाज के लिए मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम

सशक्त समाज के लिए मील का पत्थर है नारी शक्ति वंदन अधिनियम

विज्ञापन

लातेहार ़ भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा जिला कार्यालय में नारी शक्ति वंदन अधिनियम को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. मुख्य वक्ता महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष उषा सिंह ने इस अधिनियम को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह सशक्त महिला और समृद्ध समाज की दिशा में एक बड़ा कदम है. प्रतिनिधित्व से बढ़ेगी महिलाओं की ताकत : उषा सिंह ने बताया कि सितंबर 2023 में पारित यह संवैधानिक संशोधन लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए एक-तिहाई (33%) सीटें आरक्षित करेगा. उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में देश में महिलाओं की भागीदारी तेजी से बढ़ी है. वर्तमान में 72 प्रतिशत घर महिलाओं के नाम पर हैं, मुद्रा योजना के 69 प्रतिशत और स्टैंड-अप इंडिया के 84 प्रतिशत लाभार्थी महिलाएं ही हैं. पंचायतों में 46 प्रतिशत महिला प्रतिनिधित्व पहले से ही है, जिसे अब यह नया कानून और मजबूती प्रदान करेगा. विकसित भारत की नींव : कल्याणी पांडेय : प्रमंडलीय प्रभारी कल्याणी पांडेय ने कहा कि 10 करोड़ महिलाओं का स्वयं सहायता समूहों से जुड़ना इस बात का प्रमाण है कि वे अब केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सारथी बन चुकी हैं. यह निर्णय 2047 के ””””विकसित भारत”””” के संकल्प की नींव साबित होगा.महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष शीला देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताते हुए महिलाओं से अधिनियम के समर्थन में जारी नंबर पर मिस कॉल कर अपनी सहभागिता दर्ज कराने की अपील की. मौके पर सीतामनी तिर्की, आशा देवी, माया सिंह, अर्पणा सिंह, मुकेश पांडेय और मनोज प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola