नेहरू की आलोचना कर जिम्मेदारी से बच रही मोदी सरकार : सुखदेव भगत

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 11 Jun 2026 9:05 PM

विज्ञापन

नेहरू की आलोचना कर जिम्मेदारी से बच रही मोदी सरकार : सुखदेव भगत

विज्ञापन

लोहरदगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा एनडीए की बैठक में कांग्रेस और पूर्व पीएम जवाहरलाल नेहरू पर की गयी टिप्पणी के बाद कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि अपनी उपलब्धियां गिनाने के लिए कुछ न होने के कारण मोदी सरकार लगातार नेहरू और कांग्रेस की आलोचना कर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है. भगत ने कहा कि पिछले 12 वर्षों से देश की बागडोर संभाल रही सरकार को जनता को बताना चाहिए कि उसने युवाओं को रोजगार देने के लिए क्या किया, जबकि आज शहरी बेरोजगारी दर लगभग 18 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है. उन्होंने देश की आर्थिक स्वायत्तता पर विदेशी प्रभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी सरकार को सिर्फ प्रचार और परसेप्शन (छवि निर्माण) के आधार पर चलाया गया है. जमीनी स्तर पर रोजगार, महंगाई, कृषि और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कोई सुधार नहीं हुआ है. सरकार विपक्ष पर आरोप लगाने के बजाय अपने 12 वर्षों का वास्तविक लेखा-जोखा जनता के सामने रखे. कुड़ू में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी, प्रखंड मुख्यालय सहित कई विभाग अंधेरे में

कुड़ू. शहरी क्षेत्र में ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करनेवाला गिरोह सक्रिय है. तीन दिन पहले ब्लॉक मोड़ के समीप लगे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल चुरा लिया, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गयी है. इससे प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर, शिक्षा, पशुपालन, खाद्य आपूर्ति विभाग, आयुर्वेदिक औषधालय, प्रोजेक्ट बालिका प्लस-टू उच्च विद्यालय, एमटीसी सेंटर और ब्लॉक मोड़ का आधा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है. तपती गर्मी में बिजली नहीं होने से अधिकारियों व कर्मियों का बुरा हाल है, हालांकि प्रखंड कार्यालय में सोलर पैनल से मनरेगा का ऑनलाइन कार्य चल रहा है. पिछले दो माह में तेल चोरी का यह पांचवां मामला है. विद्युत विभाग के आवेदन पर थाना प्रभारी अजीत कुमार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की जांच रिपोर्ट के बाद ही नया ट्रांसफार्मर लगाया जायेगा.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola