भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न, कार्यक्रमों की रूपरेखा तय
Author Vikash nath
Updated:
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल की संगठनात्मक बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहनिया कुड़ू परिसर में मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई
विज्ञापन
कुड़ू लोहरदगा. भारतीय जनता पार्टी कुड़ू मंडल की संगठनात्मक बैठक सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरहनिया कुड़ू परिसर में मंडल अध्यक्ष कृष्णा मोदी की अध्यक्षता में संपन्न हुई. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, संगठन को मंडल स्तर पर और अधिक मजबूत करना तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति तय करना रहा. बैठक में 10 मई को आयोजित होने वाली जिला कार्यसमिति बैठक, 12 मई को क्षेत्र में उत्पन्न जल संकट एवं खराब पड़े जलमीनार जैसी समस्याओं को लेकर डीसी कार्यालय परिसर में प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन तथा 23-24 मई को होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को सफल बनाने पर विशेष चर्चा हुई. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने विभिन्न विषयों पर अपने सुझाव दिए और जनहित के मुद्दों को जनता के बीच मजबूती से उठाने का संकल्प लिया.
भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है
जिला उपाध्यक्ष जगनंदन पौराणिक ने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जहां प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने आगामी सभी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाने के लिए निष्ठा और समर्पण के साथ जिम्मेदारी निभाने पर बल दिया. संगठन की मजबूती हेतु बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया.बैठक में युवा मोर्चा अध्यक्ष सरजू कुमार साहू, विश्वजीत भारती, बरुण बैठा, पंचम बैठा, रामखेलावन राम, राजू कुमार रजक, संजय चौधरी, राजेश प्रसाद, पंकज भारती, पंखराज उरांव, अरुण प्रसाद, प्रकाश सिंह, दीपक पासवान, निरंजन सिंह, कृष्णा कुमार, बबलू महली, निशांत कुमार यादव, आकाश महली सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










