उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक

Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त ने की कृषि व संबद्ध विभागों की बैठक

उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई.

विज्ञापन

हेडिंग..प्राप्त आवंटन सौ फीसदी व्यय करने का निर्देश फोटो बैठक करते डीसी लोहरदगा. उपायुक्त डॉ. ताराचंद की अध्यक्षता में कृषि एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में कृषि विभाग अंतर्गत बीज विनिमय योजना में रबी फसल के लिए गेहूं, चना एवं सरसों बीज का प्राप्त आवंटन व वितरण की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी प्राप्त बीज का शत-प्रतिशत वितरण सुनिश्चित किया जाये. फसल विस्तार योजना, डेमोन्स्ट्रेशन तथा एनएफएसएम अंतर्गत आवंटन व वितरण की भी समीक्षा की गयी. कृषि मेला-सह-कर्मशाला, भ्रमण, प्रशिक्षण, प्रोत्साहन, पुरस्कार एवं प्रचार-प्रसार मद में प्राप्त आवंटन की समीक्षा करते हुए किसानों को अधिकतम लाभ दिलाने पर बल दिया गया. एग्रीक्लिनिक सेवाओं की समीक्षा कर किसानों तक इसकी पूर्ण जानकारी पहुंचाने का निर्देश दिया गया. बैठक में फसल सुरक्षा योजना, कृषि प्रयोगशाला सुदृढ़ीकरण तथा अम्लीय मिट्टी सुधार योजना समेत अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गयी. लैम्प्स-पैक्स को सक्रिय करने का निर्देश पीएम-कुसुम योजना अंतर्गत प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी के बाद सही पाये गये आवेदनों को समिति द्वारा सर्वसम्मति से अनुमोदित किया गया. साथ ही जिन आवेदनों को अस्वीकृत किया गया है, उनकी पुनः जांच कर भेजने का निर्देश दिया गया. बैठक में सभी विभागों को प्राप्त आवंटन का शत-प्रतिशत व्यय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. पशुपालन विभाग अंतर्गत मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पशु टीकाकरण, पशु चिकित्सा एवं बैलों की जोड़ी योजना की समीक्षा की गयी. गव्य विकास योजनाओं में दो गाय, पांच गाय एवं दस गाय योजना के अंतर्गत लाभुकों को किये गये डीबीटी की समीक्षा की गयी और योजनानुसार गाय वितरण का निर्देश दिया गया. सहकारिता विभाग को जिन पंचायतों में अब तक लैम्प्स-पैक्स सक्रिय नहीं हैं, उन्हें सक्रिय करने तथा इनके माध्यम से बीज उठाव एवं वितरण कराने का निर्देश दिया गया. उद्यान विभाग को योजनाओं में लाभुकों का चयन करने और भूमि संरक्षण विभाग को प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी कालेन खलखो, जिला सहकारिता पदाधिकारी विजय प्रताप तिर्की, जिला गव्य विकास पदाधिकारी वशिष्ठ सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला उद्यान पदाधिकारी सौरभ लोहानी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी तथा कृषक पाठशाला कुडू के निदेशक समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola