केंद्र की योजनाएं जन-जन तक पहुंचायें और भ्रष्टाचार के खिलाफ करें आंदोलन

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 8:53 PM

विज्ञापन

केंद्र की योजनाएं जन-जन तक पहुंचायें और भ्रष्टाचार के खिलाफ करें आंदोलन

विज्ञापन

लोहरदगा़ भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्ययोजना की बैठक जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज की अध्यक्षता में हुई. इसमें मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह, पूर्व विधान पार्षद प्रवीण सिंह और प्रदेश मंत्री मनीर उरांव उपस्थित थे. बैठक में आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण अभियान और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी़ प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुशासन की ओर बढ़ रहा है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है. प्रवीण सिंह ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर जागृत रहने और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का आह्वान किया. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जनता की अपेक्षाओं पर विफल रही है, जिसका हर स्तर पर प्रतिकार होना चाहिए. प्रदेश मंत्री मनीर उरांव ने कहा कि भाजपा ही विकास की गारंटी है. बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति : जिला अध्यक्ष अजय कुमार पंकज ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही संगठन की वास्तविक शक्ति है और सभी समर्पित भाव से कार्य करें. बैठक में पशुपति नाथ पारस ने कार्ययोजना विषय को संबोधित किया, जबकि संचालन मिथुन तमेड़ा ने किया. मौके पर भाजपा पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा पदाधिकारी एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता राजीव रंजन अग्रवाल, सरिता देवी, जगनंदन पौराणिक, कलावती देवी, भारती सिन्हा ,सामेला भगत, नवीन कुमार टिंकू,संजय चौधरी,पवन तिग्गा, विश्वजीत भारती, अमरेश भारती, शुकुल राम, राजकिशोर साहू, रामकुमार खेरवार, विवेक चौहान, राजकुमार मुंडा, कृष्णा मोदी, बुद्धन देवी, गोविंद महतो, सरजू साहू,नीरज गुप्ता, सुरेश लोहरा,दुबराज वर्मा सहित अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola