सीएचसी में इलाज कराने के लिए लोगों को करें जागरूक

सीएचसी में इलाज कराने के लिए लोगों को करें जागरूक
लोहरदगा़ उपायुक्त डॉ ताराचंद की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित की गयी. बैठक में उपायुक्त ने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध रूप से चिकित्सीय कार्य कर रहे झोलाछाप डॉक्टरों की पहचान कर विधिसम्मत कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में आइपीडी के तहत मरीजों की जांच और इलाज सुनिश्चित कर आय सृजन पर ध्यान दिया जाये ताकि राजस्व में वृद्धि हो सके. मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ दें : उपायुक्त ने बीमार लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना का लाभ देने और नियमित रूप से जागरूकता शिविर आयोजित करने का निर्देश दिया. साथ ही आयरन फोलिक एसिड टैबलेट और सिरप का समय पर वितरण सुनिश्चित करने को कहा. उन्होंने कहा कि प्रखंड स्तर पर प्रत्येक माह स्वास्थ्य समिति की बैठक आयोजित की जाये, जिसमें संबंधित विभागों और जनप्रतिनिधियों की सहभागिता हो ताकि योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके. मरीजों को चिकित्सक की अनुपस्थिति में परेशानी न हो : सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थिति सुधारने, चिकित्सकों से रोस्टर के अनुसार सेवाएं लेने और मरीजों को चिकित्सक की अनुपस्थिति में परेशानी न हो, इसका ध्यान रखने को कहा गया. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि प्रत्येक प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अपने क्षेत्र के उन पंचायतों की पहचान करें, जहां मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अधिक है, कुपोषण या एनीमिया के मामले ज्यादा हैं और प्रसव पूर्व जांच (एएनसी) समय पर नहीं हो रही है. बैठक में आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सिविल सर्जन डॉ राजू कच्छप, जिला शिक्षा अधीक्षक अभिजीत कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




