महेश कुमार सिंह पुनः राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित

Updated:
विज्ञापन

महेश कुमार सिंह पुनः राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित

विज्ञापन

लोहरदगा़ अखिल भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ दिल्ली के 29-30 अप्रैल 2026 को चतुर्थ राष्ट्रीय सम्मेलन में पुनः राष्ट्रीय सचिव निर्वाचित होने पर महेश कुमार सिंह को झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला शाखा लोहरदगा ने सम्मानित किया. सम्मान समारोह की अध्यक्षता अनुज कुमार वर्मा ने की. कार्यक्रम को वरदानी बेक, मो जफर आलम, मोहन मिंज, घुरती उरांव, शांति देवी, मंजू देवी, इंदूबाला मिंज, सुमित्रा लकड़ा, देवमुनि कुमारी, जानकी देवी, सावित्री देवी, तेरेसा तिर्की ने संबोधित किया. सम्मान समारोह में हर तरह का संघर्ष कर वैलीडेशन एक्ट को रद्द कराने तथा 8वें वेतन आयोग के टर्म ऑफ रेफरेंस को वापस कराने का संकल्प लिया गया. भाजपा की जीत का जश्न, कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी भंडरा़ पश्चिम बंगाल एवं असम में भाजपा की अप्रत्याशित ऐतिहासिक जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े व मिठाइयां बांटकर खुशियां मनायी. इस मौके पर भाजपा अनुसूचित जनजाति महामंत्री बिंदेश्वर उरांव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश में हो रहे विकास को लेकर जनता भाजपा को अपना बहुमत दे रही है. भाजपा द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का नतीजा है कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में जहां भाजपा को लोग नहीं चाहते थे वहां भी भाजपा को अप्रत्याशित बहुमत मिल रहा है. इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ता खुशी मनाते हुए एक9दूसरे को मिठाइयां खिलायी और आतिशबाजी की.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola