कल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 22 May 2026 9:11 PM

विज्ञापन

कल्याणकारी योजनाओं के प्रति ग्रामीणों को जागरूक किया

विज्ञापन

कैरो. भारत और झारखंड सरकार के संयुक्त निर्देशानुसार जनजातीय उत्सव के अवसर पर शुक्रवार को प्रखंड के टाटी, खरता और एडादोन में जनजातीय उत्सव जन भागीदारी अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों के बीच पंचायत सचिव जागु उरांव ने सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने श्रमयोगी मानधन योजना, आयुष्मान कार्ड, स्वास्थ्य चिकित्सा और विकास योजनाओं के साथ-साथ ग्रामीण स्तर पर चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया. पंचायत सचिव ने कहा कि सरकार आम नागरिकों की सुविधा के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं चलाती है. इनकी जानकारी के लिए ग्राम प्रधान के माध्यम से समय-समय पर ग्राम सभा का आयोजन किया जाता है. ग्रामीणों को इसमें जागरूक होकर शामिल होना चाहिए ताकि योजनाओं का सीधा लाभ मिल सके. मौके पर स्वयंसेवक अजय साहू, सोमा उरांव, लोधा मुंडा, सोमरा भगत और निर्मला देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. लिपिक का सम्मान और सेवानिवृत्त कर्मी को दी गयी विदाई

किस्को. प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय किस्को में लिपिक अब्दुल कुद्दूस के सम्मान और सेवानिवृत्त कर्मी मकसूद अंसारी के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर दोनों कर्मियों को शॉल ओढ़ाकर और उपहार देकर सम्मानित किया गया. प्रिंसिपल आफसा परवीन ने कहा कि संस्थान की सफलता में कार्यालय कर्मियों की भूमिका अहम होती है. दोनों ने वर्षों तक ईमानदारी व अनुशासन से सेवा दी, जो प्रेरणादायक है. अब्दुल कुद्दूस ने विद्यालय को अपना परिवार बताते हुए सभी का आभार जताया. उन्होंने छात्राओं को अनुशासन व शिक्षा के प्रति गंभीर रहने की सीख दी और उन्हें पेन भेंट कर उज्ज्वल भविष्य की कामना की. मौके पर एसएस हाई स्कूल के प्रिंसिपल बिपिन कुमार, पूर्व प्रिंसिपल दीपा कर्मकार, साबरा खातून, सोनी कुमारी, सर्वोत्तम निराला सहित कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola