ePaper

एलआरडीसी व सीओ ने बाइपास का निरीक्षण किया

Updated at : 12 Dec 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
एलआरडीसी व सीओ ने बाइपास का निरीक्षण किया

एलआरडीसी व सीओ ने बाइपास का निरीक्षण किया

विज्ञापन

कुड़ू. निर्माणाधीन नेशनल हाईवे 39 कुड़ू से उदयपुरा तक बाइपास सड़क का शुक्रवार को एलआरडीसी के साथ जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सुजाता कुजूर और सीओ संतोष उरांव ने निरीक्षण किया. अधिकारियों ने ढुलुवाखुंटा से टिको नदी तक बनने वाले बाईपास मार्ग में भूमि अधिग्रहण की स्थिति देखी और कुड़ू, कुंदो व टिको मौजा में रैयतों से बातचीत की. अधिग्रहित जमीन में कुछ स्थानों पर मुआवजा को लेकर आपसी विवाद सामने आया, जिसे सुलझाने के लिए पदाधिकारी ने रैयतों से जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क निर्माण अनिवार्य है और भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है. पदाधिकारी ने रैयतों से अपील की कि आपसी रजामंदी से विवाद दूर करें और मुआवजा भुगतान में सहयोग दें. मौके पर सीओ संतोष उरांव, राजस्व कर्मचारी अनुप उरांव, अंचल अमीन राहुल कुमार सिंह, नेशनल हाईवे के कर्मी तथा स्थानीय रैयत मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Akarsh Aniket is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola