भगवान राम सनातन समाज के अतुलनीय आदर्श : मनोज दास

Updated:
विज्ञापन

भगवान राम सनातन समाज के अतुलनीय आदर्श : मनोज दास

विज्ञापन

लोहरदगा़ केंद्रीय महावीर मंडल, लोहरदगा के तत्वावधान में स्थानीय गुदरी बाजार स्थित शोक विनाशक संकट मोचन हनुमान मंदिर के समक्ष अस्त्र-शस्त्र परिचालन एवं बाजा प्रतियोगिता का भव्य आयोजन संपन्न हुआ. सोमवार रात 10 बजे से शुरू होकर मंगलवार सुबह छह बजे तक चले इस अनवरत कार्यक्रम में कुल 27 अखाड़ों ने शिरकत की. इस दौरान अखाड़े के सदस्यों ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि आरएसएस के गुमला विभाग प्रमुख मनोज दास व अन्य गणमान्य लोगों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं प्रभु श्रीराम व हनुमान जी की आरती के साथ किया गया. रावण का अहंकार भी तोड़ा : मुख्य अतिथि मनोज दास ने कहा कि भगवान श्रीराम सनातन समाज के अतुलनीय आदर्श हैं, जिन्होंने धर्म और मर्यादा की रक्षा के लिए राजसुख का त्याग कर वनवास स्वीकार किया. उन्होंने भेदभाव मिटाकर शबरी के जूठे बेर खाये, तो दूसरी ओर आसुरी शक्तियों का संहार किया. वहीं, हनुमान जी बल और बुद्धि के प्रतीक हैं, जिन्होंने सात समंदर पार कर न केवल माता सीता तक संदेश पहुंचाया, बल्कि लंका दहन कर रावण का अहंकार भी तोड़ा. मौके पर केंद्रीय महावीर मंडल के अध्यक्ष विपुल तामेड़ा, महासचिव पवन प्रजापति, विहिप अध्यक्ष रितेश कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे. प्रतियोगिता के परिणाम : चार सदस्यीय निर्णायक मंडली लक्ष्मण प्रसाद सोनी, अशोक रजक, नागेंद्र प्रजापति व सोमनाथ दत्ता ने विभिन्न श्रेणियों में विजेताओं की घोषणा की. अनुशासन के लिए रघुनंदन लेन, शोभा यात्रा में सुनहला संघ बरवा टोली और अखाड़ा सज्जा में देवी मंदिर पावरगंज को पुरस्कृत किया गया. खेल (अस्त्र परिचालन): महिला वर्ग में प्रथम दुर्गा वाहिनी (रघुनंदन लेन), द्वितीय दुर्गा वाहिनी (हटिया गार्डन), तृतीय आदि शक्ति मोटिया संघ. पुरुष जूनियर में प्रथम रघुनंदन लेन, द्वितीय हटिया गार्डन, तृतीय मोटिया संघ बरवा टोली. पुरुष सीनियर में प्रथम मोटिया संघ बरवा टोली, द्वितीय हटिया गार्डन, तृतीय सुनहला संघ तेतरतर रहा. झांकी व बाजा प्रतियोगिता : झांकी में बावली बगीचा प्रथम, वीरभद्र चौक द्वितीय और नवारीपाड़ा तृतीय स्थान पर रहे. बाजा प्रतियोगिता में बजरंग दल अमला टोली ने बाजी मारी, जबकि शास्त्री चौक दूसरे और थाना टोली तीसरे स्थान पर रही. कार्यक्रम को सफल बनाने में सूरज साहू, अनुभव कुमार, शुभम, लाल ओंकार नाथ शाहदेव सहित अन्य कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola