लोहरदगा ब्लड सेंटर को जल्द मिलेगी मान्यता, सांसद के प्रयास से प्रक्रिया अंतिम चरण में
Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 10 Jun 2026 9:26 PM
लोहरदगा ब्लड सेंटर को जल्द मिलेगी मान्यता, प्रक्रिया अंतिम चरण में
लोहरदगा़ लोहरदगा लोकसभा सांसद सुखदेव भगत के प्रयास से सदर अस्पताल स्थित ब्लड सेंटर को जल्द सरकारी मान्यता मिलने की संभावना है. इस संबंध में सांसद ने विभागीय मंत्री से वार्ता की थी और दिशा की बैठक में भी मामला उठाया था. तब सिविल सर्जन ने दो सप्ताह के भीतर मान्यता मिलने का आश्वासन दिया था. इसी क्रम में सांसद के निर्देश पर उनके निजी सचिव आलोक कुमार साहू, जिला सांसद प्रतिनिधि साजिद अहमद चंगू, स्वास्थ्य सांसद प्रतिनिधि सोनू कुरैशी तथा लोहरदगा जिला कांग्रेस कमेटी विचार मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष राजू कुरैशी ने सदर अस्पताल पहुंचकर सिविल सर्जन से मुलाकात की और ब्लड सेंटर की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. सिविल सर्जन ने बताया कि लगभग सभी कागजी प्रक्रियाएं पूरी हो चुकी हैं और जल्द ही सरकार से मान्यता मिल जायेगी. मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत : उल्लेखनीय है कि कुछ माह पूर्व चाईबासा में कथित रूप से संक्रमित रक्त चढ़ाये जाने से एचआइवी संक्रमण का मामला सामने आने के बाद सरकार ने रक्त की एचआइवी जांच अनिवार्य कर दी थी. यह सुविधा फिलहाल रांची में उपलब्ध है. इसके कारण रक्त जांच के लिए नमूने रांची भेजने पड़ते थे और रिपोर्ट आने में चार-पांच दिन लग जाते थे. ब्लड सेंटर को मान्यता मिलने के बाद मरीज का मूल रक्त लोहरदगा में ही सुरक्षित रहेगा. केवल सैंपल जांच के लिए रांची भेजा जायेगा और रिपोर्ट एक दिन में उपलब्ध हो सकेगी. इससे मरीजों और उनके परिजनों को बड़ी राहत मिलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










