ePaper

नन्हे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 और प्राकृतिक खेती के मॉडल से जीता दिल

Updated at : 15 Feb 2026 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
नन्हे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 और प्राकृतिक खेती के मॉडल से जीता दिल

नन्हे वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 और प्राकृतिक खेती के मॉडल से जीता दिल

विज्ञापन

कुड़ू़ प्रखंड के टिको स्थित होली फेथ पब्लिक स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी (साइंस एग्जीबिशन) का भव्य आयोजन किया गया. इसमें कक्षा एक से नवम तक के विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच और सृजनशीलता का प्रदर्शन किया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि लोहरदगा क्रिकेट एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष अजातशत्रु ने किया. इस दौरान विद्यालय परिवार ने पुलवामा हमले के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि भी अर्पित की. विद्यार्थियों के मॉडलों ने बिखेरी चमक : प्रदर्शनी में नन्हे वैज्ञानिकों ने एक से बढ़कर एक मॉडल पेश किये. कक्षा छह की जूही व साक्षी ने चंद्रयान-3 का जीवंत मॉडल बनाया, जो आकर्षण का केंद्र रहा. वहीं, नौवीं के अमन व अयन ने बिना तार बिजली ट्रांसफर और सुजाता व खुशी ने प्राकृतिक खेती का मॉडल पेश किया. आठवीं की छात्राओं ने ह्यूमन हार्ट व थ्री डी होलोग्राम, सातवीं के जालीश व अल्तमस ने वायु प्रदूषण और पांचवीं के बच्चों ने सेटेलाइट व श्वसन तंत्र पर अपनी प्रतिभा दिखायी. कला और स्वाद का भी संगम : विज्ञान के साथ-साथ आर्ट एंड क्राफ्ट प्रदर्शनी में बच्चों ने कांच के आधुनिक घर, वॉल हैंगिंग और सजावटी सामानों की प्रदर्शनी लगायी. प्रदर्शनी के दौरान बच्चों द्वारा लगाये गये फूड स्टॉल पर लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठाया. आज के बच्चे कल के वैज्ञानिक : प्रधानाचार्य : स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक कुमार मिश्रा ने कहा कि बच्चों का परिश्रम काबिले तारीफ है. उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के यही जिज्ञासु बच्चे कल के महान वैज्ञानिक बनेंगे. ये थे मौजूद: मौके पर रवि शंकर मिश्रा, जयंत मिश्रा, रितु कुमारी मिश्रा, कलावती मिश्रा, रोहित वर्मा, मो नूर हसन, अरुण कुमार, रुखसार फातमी, रिया मिश्रा, रीता ठाकुर समेत विद्यालय के सभी शिक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola