विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया

विज्ञापन

सेन्हा-लोहरदगा. प्रखंड क्षेत्र के मुर्की तोड़ार पंचायत अंतर्गत तोड़ार ग्राम में झालसा रांची के निर्देशानुसार डालसा अध्यक्ष सह प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के निर्देश पर 90 दिवसीय जागरूकता शिविर के तहत जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से शिविर आयोजित कर जागरूकता अभियान चलाया गया. उसी निमित पीएलवी प्रियांशु यादव और पुनु देवी के द्वारा तोड़ार ग्राम में छात्र छात्राओं और ग्रामीणों को शिक्षा, बाल विवाह,नशाखोरी जैसे बुराइयों से दूर रहने के बारे में बताते हुए स्वास्थ्य, पोषण व सामाजिक सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी. वहीं किसी भी समस्याओं का समाधान के लिये हेल्पलाइन नंबर 1098,100 और 112 के बारे में भी बताया गया. बाल विवाह प्रतिनिषेध अधिनियम 2006 के बारे में जानकारी देते हुए इसे कानूनन अपराध बताया गया. साथ ही गांव स्तर पर डायन बिसाही कुप्रथा के बारे में भी जागरूक करते हुए इसे उत्पन्न वाले विवादों के बारे में बताया गया. मौके पर अजय उरांव, आरती कुमारी, महेंद्र उरांव, शिखा कुमारी, दिनेश यादव, सुमन कुमारी, महेश लोहरा, रूपा कुमारी, दिनेश उरांव समेत अन्य ग्रामीण महिला पुरुष व छात्र छात्राएं उपस्थित थे.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola