इंटर कला संकाय में जिया व विज्ञान संकाय में शुभम प्रखंड टाॅपर

Updated:
विज्ञापन
इंटर कला संकाय में जिया व विज्ञान संकाय में शुभम प्रखंड टाॅपर

इंटर कला संकाय में जिया व विज्ञान संकाय में शुभम प्रखंड टाॅपर

विज्ञापन

कुड़ू़ झारखंड अधिविध इंटर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया. इंटर कला संकाय में प्रोजेक्ट बालिका टेन प्लस टू उच्च विद्यालय कुड़ू की छात्रा जिया कुमारी 84 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टाॅपर बनी़ विज्ञान में गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह के शुभम कुमार पुरी 86 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टॉपर, इंटर वाणिज्य संकाय में प्रोजेक्ट बालिका टेन प्लस टू उच्च विद्यालय कुड़ू की नाज परवीन 87 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टाॅपर बनी है. प्रोजेक्ट बालिका टेन प्लस टू उच्च विद्यालय कुड़ू से इंटर कला संकाय में 148 परीक्षार्थी शामिल हुए थे इसमें प्रथम श्रेणी से 131 व द्वितीय श्रेणी से 17 छात्राएं पास की है़ इंटर विज्ञान संकाय में 12 छात्राएं परीक्षा दी थी इसमें 11 प्रथम श्रेणी व एक द्वितीय श्रेणी से पास हुई. इंटर वाणिज्य संकाय में पांच छात्राएं परीक्षा में शामिल हुई इसमें सभी प्रथम श्रेणी से पास हुई हैं. इंटर कला संकाय के टाॅप तीन में जिया कुमारी 84 प्रतिशत अमन अमीज 83 प्रतिशत व कशिश कुमारी 82 प्रतिशत अंक लाकर प्रखंड टाॅप टेन में शामिल है़ं इंटर विज्ञान संकाय में गांधी मेमोरियल टेन प्लस टू उच्च विद्यालय माराडीह के शुभम कुमार पुरी 86.6%, अंकित कुमार 82.6%, अंजुम निशा 81%, तोशी खलील 80 %, प्रियांशु चोपड़ा 80%, नीलकमल प्रजापति 79.2%, अबुज़र बिन रेहान आजमी 78.8%, रौनक कुमार गुप्ता 76.4%, रौनक महतो 75.6%, लकी कुमार 74.4% अंक लाकर सफल हुए हैं.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola