किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने और उचित मूल्य दिलाने की पहल

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 08 Jun 2026 9:04 PM

विज्ञापन

किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़ने और उचित मूल्य दिलाने की पहल

विज्ञापन

लोहरदगा़ उपायुक्त संदीप कुमार मीणा ने पलाश दीदी कैफे परिसर में 10 दिवसीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया. इसके बाद उन्होंने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण कर किसानों और उत्पादक समूहों द्वारा प्रदर्शित आम की विभिन्न किस्मों का अवलोकन किया. उन्होंने किसानों को बेहतर गुणवत्ता, आधुनिक बागवानी तकनीकों के उपयोग और बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया. डीसी ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है. इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य किसानों को सीधे उपभोक्ताओं से जोड़कर उनके उत्पादों का उचित मूल्य दिलाना है. जिला स्तर पर किये जा रहे मार्केट लिंकेज के प्रयासों से लोहरदगा के आम अब अन्य जिलों के बाजारों तक भी पहुंच रहे हैं. रसायनों का नहीं हुआ प्रयोग : डीसी ने विशेष रूप से बताया कि इस आम बाजार के स्टॉल में रखे गये आमों को पकाने में किसी भी प्रकार के रसायन का इस्तेमाल नहीं किया गया है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद है. उन्होंने वैज्ञानिक पद्धति से बागवानी को बढ़ावा देने और किसानों की आय में वृद्धि के लिए लाभुकों, बागवानी सखियों व मनरेगा कर्मियों को नियमित प्रशिक्षण देने की बात कही. महोत्सव में जिले के सभी सात प्रखंडों के किसानों तथा जेएसएलपीएस से जुड़े छह किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) ने भाग लिया है. मौके पर डीडीसी राज महेश्वरम, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संजय गुप्ता सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola