ग्रामीणों को दी गयी विधिक अधिकारों की जानकारी

Published by : SHAILESH AMBASHTHA Updated At : 02 Jun 2026 9:43 PM

विज्ञापन

ग्रामीणों को दी गयी विधिक अधिकारों की जानकारी

विज्ञापन

सेन्हा. प्रखंड कार्यालय के समीप नालसा व झालसा के निर्देशानुसार, डालसा अध्यक्ष राजकमल मिश्रा एवं सचिव मनोरंजन कुमार के मार्गदर्शन में कानूनी जागरूकता अभियान चलाया गया. शिविर में अधिवक्ता इंद्राणी कुजूर, पवन कुमार और पीएलवी पुनु देवी, प्रियांशु यादव, श्रीमती कुमारी व पूजा देवी ने ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों व कर्तव्यों की जानकारी दी. इस दौरान डायन-बिसाही, बाल विवाह, नशाखोरी, पोक्सो एक्ट, सड़क दुर्घटना और जमीन विवाद जैसे विषयों पर चर्चा की गयी. अधिवक्ता इंद्राणी कुजूर ने कहा कि चलंत लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य हर व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना है, ताकि जागरूकता के अभाव में कोई वंचित न रहे. मौके पर राजेश उरांव, आनंद उरांव, राजकुमारी देवी, सुरेश उरांव, बीरकुंवर भगत, पौलुस कुजूर, सुमन उराइन, पीतांबर उरांव सहित कई ग्रामीण मौजूद थे. अतिरिक्त कक्षा का लातेहार के प्रधानाचार्य ने लिया जायजा

कुड़ू. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बड़की चांपी में ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा अष्टम, नवम एवं दशम के छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है. विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोहर मोदी के नेतृत्व में चल रही इन कक्षाओं का जायजा लेने सरस्वती विद्या मंदिर लातेहार के प्रधानाचार्य उत्तम कुमार मुखर्जी पहुंचे. उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली और विद्यार्थियों को प्रेरित किया. श्री मुखर्जी ने कहा कि परीक्षा परिणाम बेहतर करने के लिए विद्यार्थियों को अपनी कमजोरियों को पहचान कर उन्हें दूर करना होगा. सुव्यवस्थित दिनचर्या और समय-सारणी बनाकर नियमित स्वाध्याय करें. उन्होंने कहा कि विद्यालय के भैया-बहन पूर्व में 97% तक अंक लाकर प्रखंड व जिला का नाम रोशन कर चुके हैं. अब वर्तमान बैच के सामने स्टेट टॉपर बनने की चुनौती है, जिससे विद्यालय मात्र 2% अंकों से पीछे चल रहा है. सामूहिक प्रयास से यह लक्ष्य हासिल किया जा सकता है. मौके पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद थे.

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola